दून इंटरनेशनल स्कूल का CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन, 100% परिणाम

0
8

दून इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया। 15 अप्रैल 2026 को घोषित परिणामों में विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के कुल 142 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 47 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक हासिल किए। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में अंग्रेज़ी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 22-22 विद्यार्थियों ने तथा सामाजिक विज्ञान में 8 विद्यार्थियों ने पूरे 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
इस वर्ष रुद्राक्ष रावत (रोल नंबर 25113331) ने 99.4% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि सिटी टॉपर का गौरव भी हासिल किया।
विद्यालय के निदेशक श्री एच. एस. मान, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने एक बार फिर उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बड़ी संख्या में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।” इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय ने वर्षों से राज्य में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

RUDRAKSH RAWAT (99.4)

PAULINA PAUL(98.6)

ISHAAN BINWAL(98.6).

ARNAV AGGARWAL(98.4).

EKAANSH DIXIT(98.4)

LELINDA LAIRENLAKPAM(98.4).

Previous articleसंत कबीर अकादमी ने कक्षा 10 में हासिल किया 100% परिणाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here