15 अप्रैल 2026 को घोषित हुए कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शिक्षांकुर विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष विद्यालय के कुल 57 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें सभी छात्र-छात्राएँ सफल रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि में चित्राक्ष सूद ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राज्ञा कॉल ने 98.2% अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के लिए यह और भी गर्व का विषय है कि कुल 57 विद्यार्थियों में से 29 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 14 विद्यार्थियों ने 95% से भी अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह शानदार परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है, जो पूरे संस्थान के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है।









