पैसे की समझः हर मध्यम वर्गीय परिवार के लिए जरुरी वित्तीय ज्ञान

    0
    1

    भारत का मध्यम वर्ग देश की आर्थिक रीढ़ माना जाता है। यह वर्ग मेहनती है. जिम्मेदार है और अपने परिवार के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहता है। महीने की सैलरी आती है, घर का खर्च चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है, लेकिन फिर भी अक्सर एक ही सवाल मन में उठता है-“इतनी मेहनत के बाद भी पैसा क्यों नहीं बचता?”
    यह समस्या सिर्फ आपकी नहीं है, बल्कि लाखों लोगों की है और इसका कारण कमाई कम होना नहीं है बल्कि पैसे को सही तरीके से मैनेज न कर पाना है। बिना योजना के खर्च, बिना लक्ष्य के बचत और बिना समझ के निवेश-यही वह चक्र है जिसमें अधिकतर लोग फंसे रहते हैं। पैसा तभी सही तरीके से काम करता है जब उसे एक स्पष्ट दिशा दी जाए। अगर आपके पास कोई लक्ष्य ही नहीं है, तो आप चाहे जितना भी बचत या निवेश करें, उसका कोई ठोस परिणाम नहीं मिलेगा। हम में से अधिकांश लोग यह मानते हैं कि हम चहुत ज्यादा खर्च नहीं करते, लेकिन वास्तविकता कुछ और होती है। रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्च धीरे-धीरे बड़ी रकम में बदल जाते हैं। जोवन में अनिश्चितता हमेशा बनी रहती है। ऐसे समय में बचत ही आपका सहारा बनती है। यदि आपके पास 5-6 महीने के खर्च के बराबर राशि सुरक्षित है, तो आप कठिन परिस्थितियों का सामना अधिक आत्मविश्वास के साथ कर सकते हैं। सिर्फ बचत करने से पैसा सुरक्षित तो रह सकता है लेकिन वह बढ़ता नहीं है। महंगाई धीरे-धीरे आपकी बचत की वास्तविक कीमत को कम करती रहती है इसलिए निवेश करना आवश्यक हो जाता है। निवेश का मतलब जोखिम उठाना नहीं है बल्कि समझदारी से जोखिम को नियंत्रित करना है। सही म्यूच्यूअल फण्ड में SIP जैसे साधनों के माध्यम से कोई भी व्यक्ति छोटी-छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकता है। बीमा का उद्देश्य केवल सुरक्षा प्रदान करना है। टर्म इंश्योरेंस और स्वास्थ्य बीमा हर परिवार के लिए जरूरी हैं। व्यक्तिगत वित्त किसी एक चीज पर निर्भर नहीं करता। यह एक संतुलन है लक्ष्य, बजट, बचत, निवेश और सुरक्षा के बीच। मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक सफलता कोई जटिल विषय नहीं है। यह छोटे-छोटे सही निर्णयों और अनुशासन का परिणाम है। “पैसे को कमाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उसे समझना और सही दिशा देना ही असली समझदारी है”
    (लेखक फाइनेंस एडवाइजर एवं एएमएफआई रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर हैं)

    Previous articleदेहरादून में इनडोर केसर की फार्मिंग कर रहे हैं पूर्व नौसेना अधिकारी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here