महिला आरक्षण पर बड़ी बातें, अंकिता भंडारी को न्याय और VIP को सजा पर चुप्पी: अभिनव थापर

    0
    7

    उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के देहरादून दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण पर लंबी-लंबी बातें कीं, किन्तु उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने व तथाकथित VIP को सजा दिलाने के गंभीर मुद्दे पर पूर्णतः मौन साधे रखा, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि सरकार की संवेदनहीनता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता द्वारा हाईकोर्ट के जज की निगरानी में CBI जांच की मांग को लेकर दी गई लिखित शिकायत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दरकिनार कर दिया, जबकि अपने चहेतों की कानूनी शिकायत के आधार पर CBI जांच की घोषणा कर दी गई। यह पूरे प्रकरण को संदिग्ध बनाता है और सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि आज तक इस मामले में CBI जाँज के Terms of Reference (TOR) को सार्वजनिक नहीं किया गया है और तथाकथित VIP आज भी भाजपा में बड़े पदों पर विराजमान हैं , जिससे साफ प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं सच्चाई को छिपाने का प्रयास हो रहा है। उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़े इस संवेदनशील विषय की लगातार अनदेखी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अभिनव थापर ने कहा कि प्रधानमंत्री देहरादून आकर हमेशा की तरह “मन की बात” सुनाकर चले गए, लेकिन प्रदेश की अस्मिता से जुड़े हमारी बेटी अंकिता भंडारी की सबसे पीड़ादायक घटना पर एक शब्द तक नहीं बोले। यह दर्शाता है कि सरकार संवेदनशील मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। अंत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जागरूक जनता इस अन्याय को कभी नहीं भूलेगी और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

    Previous articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर उत्तराखंड की जनता को निराश कर गए:- राकेश राणा
    Next articleपैसे की समझः हर मध्यम वर्गीय परिवार के लिए जरुरी वित्तीय ज्ञान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here