
देहरादून। ट्रिनिटी हाई स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्र अनंत ने 98% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही अंग्रेजी, गणित और आईटी में 99-99 अंक प्राप्त किए। अन्य सफल छात्रों में पूर्णेश (95%), सार्थक (94%), स्वास्तिका (93%), अरुषि नेगी (92%) सहित कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, छात्रों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया तथा सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।





