छात्रों के लिए बेहतर भविष्य के द्वार खोल रहा है सुभारती विश्वविद्यालयः डॉ. रविंद्र यादव

0
14

वर्ष 2016 में जब रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी तभी यह तय कर लिया गया था कि हमारा विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने वाला संस्थान नहीं होगा बल्कि अपने विद्यार्थियों को रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाले संस्थान के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा। चूंकि सुभारती शिक्षा को केवल डिग्री नहीं बल्कि जीवन संवारने का एक सशक्त माध्यम मानता है इसलिए हमारा लक्ष्य शुरू से ही साफ था कि कि हम अपने विद्यार्थियों में शिक्षा, सेवा और संस्कार के भावना से शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंध एन एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के माध्यम से सर्वांगीण विकास और उनके बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे। आज हमारे कॉलेज में पढ़ने वाला हर विद्यार्थी अपने बेहतर भविष्य को लेकर आश्वस्त है। आज सुभारती विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को अनुभवी एवं विशेषज्ञ फैकल्टी, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, क्लिनिकल रिसर्च सुविधाएं, लाइब्रेरी, हॉस्टल और स्पोर्टस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। हमारे कॉलेज की फैकल्टी पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में लगी हुई है। विश्वविद्यालय अपने होनहार और मेहनती छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में भी उनको प्रोत्साहित करता है। विद्यार्थियों को सही गाईडेंस के लिए हमारे सारे टीचर हर समय तैयार रहते है और प्लेसमेंट में हमारा पूरा संस्थान उनकी पूरी मदद करता है। आज हमारे विश्वविद्यालय में कई तरह के रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे है जिनमें प्रमुख रूप से एम०बी०बी०एस०, नर्सिंग (बी.एस.सी. एवं जी.एन.एम.), पैरामेडिकल फिजियोथेरेपी, फार्मेसी (बी. फार्म. और डी. फार्मा), योगा एवं नैचुरोपैथी, होटल मैनेजमेन्ट (बी.एच.एम. और डी.एच.एम), फाइन आर्टस और फैशन डिजानिंग, बी.सी.ए./बी.एस.सी./बी.कॉम एवं मैनेजमेन्ट, बी.ए. बुद्धिस्ट, बी.एड, जर्नलिज्म एवं मास कम्यूनिकेशन, पी. एच.डी आदि प्रमुख है। हमारे कई रोजगारपरक कोर्सेस ऐसे है जिनमें सीटे सीमित होती है और वे जल्दी ही फूल हो जाते है। सुभारती विश्वविद्यालय अपने बढ़ते हुए विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए अब नये भवनों (क्लासरूम/हॉस्टल/एडमिन ब्लॉक आदि) का भी निर्माण कार्य करवा रहा है। जब छात्र सुभारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लेता है तब उसके सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी हमारी हो जाती है और छात्र को होने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए लिए मेरा ऑफिस हर समय उपलब्ध रहता है। अगर आप देहरादून में कोई विश्वसनीय विश्वविद्यालय की तलाश में है तो आपकी तलाश सुभारती विश्वविद्यालय पर आकर समाप्त हो जाती है।

Previous articleएक कहानी थाली और टैबलेट की
Next articleजब किसी परिवार की खुशियां वापिस आती है तो बहुत खुशी होती हैः डॉ. दिव्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here