संस्कृत परंपरा की भव्य प्रस्तुति, गणतंत्र दिवस परेड में संस्कृत अकादमी की झांकी को द्वितीय स्थान

0
7

गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की झांकी को मिला द्वितीय स्थान, 13 संस्कृत ग्रामों की झलक बनी संस्कृत अकादमी की झांकी की पहचान


हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य परेड में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की झांकी ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला और संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
संस्कृत अकादमी की झांकी में प्रदेश के 13 संस्कृत ग्रामों की जीवंत झलक प्रस्तुत की गई थी, जिसमें संस्कृत भाषा, संस्कृति और परंपरा का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इस झांकी ने दर्शकों और निर्णायकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी की विषयवस्तु और कलात्मक प्रस्तुति की चारों ओर सराहना की गई। संस्कृत अकादमी की इस उपलब्धि से संस्कृत जगत से जुड़े शिक्षकों, विद्यार्थियों और विद्वानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक गैरोला ने अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अकादमी के सतत प्रयासों का परिणाम है। वहीं संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने इस उपलब्धि का श्रेय अकादमी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना और समर्पण से ही सीमित संसाधनों में भी यह सफलता संभव हो सकी। प्रो. पंत ने कहा कि भविष्य में संस्कृत अकादमी और भी बेहतर प्रदर्शन कर संस्कृत अकादमी और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Previous articleनिजी कॉलेज एसोसिएशन की कॉलेजों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति से सकारात्मक बैठक: डॉ सुनील अग्रवाल
Next articleअंकिता हत्याकांड की जांच को भटकाने का प्रयास कर रही उत्तराखंड की भाजपा सरकार: कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here