PM-AJAY योजना के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति में श्री ऋषभ पाल नामित

0
10

भारत सरकार की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा श्री ऋषभ पाल को राज्य सलाहकार समिति (State Advisory Committee) का सदस्य नामित किया गया है। श्री ऋषभ पाल सामाजिक व संगठनात्मक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से राज्य में अनुसूचित जाति समाज के कल्याण, विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलने की अपेक्षा है। उनके नामांकन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Previous article11-17 Jan 2026 Divya Himgiri Magzine
Next articleलखवाड़ परियोजना को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here