अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ आनन्द भारद्वाज!

0
16
Oplus_131072

रुड़की-उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डॉ आनन्द भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्रीगोपाल नारसन की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ह्रदय नारायण मिश्रा ने उक्त नियुक्ति की है। साथ ही हरिद्वार से राखी आत्रेय, देहरादून से राकेश जुगरान, पौड़ी से वीरेंद्र प्रसाद खखरियाल, टिहरी से डॉ नीरज सिंह, उत्तरकाशी से शम्भू नोटियाल, रुद्रप्रयाग से हेमंत चौकियाल, चमोली से प्रवीण शर्मा, उधमसिंहनगर से रामबाबू शुक्ला, बागेश्वर से उमेश चंद जोशी, नैनीताल से डॉ नवीन पांडे, चम्पावत से नरेश राय, अल्मोड़ा से कृपाल सिंह शीला व पिथौरागढ़ से डॉ ललित शौर्य को परिषद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि नए वर्ष में परिषद की कार्यकारिणी गठित कर हिंदी के उत्थान के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार कर प्रदेश भर में हिन्दीमय वातावरण विकसित किया जाएगा।

फोटो परिचय: अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष श्रीगोपाल नारसन व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनन्द भारद्वाज को सम्मानित करते ब्रह्माकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके मृतुन्जय भाई।

Previous articleबढ़ते कामकाजी जीवन के दबाव में बिखरते परिवार
Next articleनववर्ष के दृष्टिगत पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को लेकर पुख्ता व्यवस्थाएं हों, चैकिंग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय- मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here