पत्रकार हितों में ऐतिहासिक पहल : जिलाधिकारी सविन बंसल जी का संवेदनशील निर्णय

0
22

जिला स्तरीय पत्रकार स्थाई समिति, देहरादून के अंतर्गत समिति के सभी पत्रकार सदस्यों ने जनपद के लोकप्रिय, कर्मठ एवं संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल जी से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों के हितों से जुड़े 6 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर माँग-पत्र सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और लगभग सभी माँगों पर सहमति जताते हुए संबंधित विभागों को तत्काल पत्र जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए, जो अपने आप में सराहनीय है। इस अवसर पर समिति के सदस्य घनश्याम चन्द्र जोशी (धरा-पुकारती), तिलक राज (लोक-तिलक), श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट (वसुंधरा-टाइम्स), रजनीश ध्यानी (जनपक्ष-एक्सप्रेस) एवं सत्येन्द्र बर्त्वाल (न्यूज़ 18) उपस्थित रहे।

पत्रकारों के प्रति सकारात्मक सोच, त्वरित निर्णय और संवेदनशीलता के लिए माननीय जिलाधिकारी सविन बंसल जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

पत्रकार एकता जिंदाबाद ✍️

Previous articleसाधकों के अध्यात्म को मुखर बनाता हिमालय का मौन कर्मयोगी
Next article14-20 Dec 2025 Divya Himgiri Magzine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here