आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकोस्ट देहरादून में उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई

0
31

आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकोस्ट, देहरादून में उत्तराखंड स्थापना दिवस 2025 को राज्य के गठन की रजत जयंती के रूप में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न जिलों से आए आगंतुकों तथा केंद्र के कार्मिकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की, जिससे राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान की झलक देखने को मिली। यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने संदेश में उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों तथा समाज में वैज्ञानिक शिक्षा और जागरूकता प्रसारित करने में यूकोस्ट और केंद्र की भूमिका की सराहना की। उन्होंने राज्य के विकास के लिए नवाचार को बढ़ावा देने और स्थानीय ज्ञान को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वैज्ञानिक एवं प्रभारी, आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकोस्ट, डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने केंद्र की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा समाज में वैज्ञानिक अभिवृत्ति, जिज्ञाशा और तार्किक दृष्टिकोण को और मजबूत करने के निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए आगंतुकों के साथ ही आंचलिक विज्ञान केंद्र के ओ.पी. रावत, पंकज रावत, सिद्धांत उनियाल, नितिन कपिल, पंकज थपलियाल, सोनिया भंडारी, अंकित कंडियाल, सौरव चमोली सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

Previous article09-15 Nov 2025 Divya Himgiri Magzine
Next article16-22 Nov 2025 Divya Himgiri Magzine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here