डॉ. सविता गोयलः जिन्होंने देहरादून में की कैंसर बायोप्सी जांच की सबसे पहली शुरूआत

0
217

डॉ. सविता गोयल (M.B.B.S., D.C.P., M.D. (Pathology, “Gold Medalist”) का जन्म जनपद मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक सम्पन्न वैश्य परिवार में हुआ है। आपकी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा स्माईल गर्ल्स स्कूल मेरठ से तथा उच्च शिक्षा आर.जी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज मेरठ से सम्पन्न हुई। आप हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में अपने स्कूल की टॉपर रही है। वर्ष 1975 से 1985 तक लगभग 10 वर्षों में आपने अपनी एम.बी.बी.एस. एवं डबल पोस्ट ग्रेजुएट इन पैथोलॉजी की पढ़ाई एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ से पूर्ण की। डबल पोस्ट ग्रेजुएट इन पैथोलॉजी में आपने गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया। अपनी मेडिकल की पढ़ाई करते रहने के समय ही आपकी शादी वर्ष 1983 में प्रख्यात आर्थोपेडिक्स सर्जन डा. आनन्द गोयल जी के साथ हो गयी। वर्ष 1986 में आपने एक वर्ष तक एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ में डिमोन्सटेटर इन पैथोलॉजी के रूप में कार्य भी किया। वर्ष 1987 में आप परिवार सहित देहरादून शिफ्ट हो गयी तथा इसी वर्ष आपने देहरादून में सविता पैथोलॉजी लैब की स्थापना की। जिस समय आपने इस लैब की शुरूआत की थी उस समय कैंसर के बायोप्सी की जॉच के सैम्पल दिल्ली/लखनऊ जाया करते थे लेकिन आपने वर्ष 1988 में इस जांच की पहली शुरूआत अपनी सविता पैथोलॉजी लैब से शुरू की। आपकी पैथोलॉजी लैब में मरीज की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखा जाता है। आपके द्वारा कई बार आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की जांच प्रफी में भी की गयी है। इसके अलावा आपकी पैथोलॉजी लैब समय-समय पर दूर दराज के गांवों में निःशुल्क जांच शिविरों का भी आयोजन करती है। आपकी पैथोलॉजी लैब की जांचों की विश्वसनीयता की वजह से आप अपने मरीजों में कापफी लोेकप्रिय है और आपके लैब का स्टाफ भी अपने मरीजों के प्रति संवेदनशील है। आपकी पैथोलॉजी लैब में जांचों की सारी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है तथा लैब में रूटीन जांचों के अलावा चर्म रोग से संबधित सभी जांचे/एपफएनएसी/कैंसर के सम्बन्धित जांचे इत्यादि भी की जाती है। आप अपने स्टाफ के लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखती है जिसका असर उनके कार्यों में दिखता है। आपको डांस और म्यूजिक का शौक है तथा आप अपने साथ कार्य करने वाले अपने स्टाफ के लोगों को भी उनकी हॉबी के प्रति जागरूक करती रहती है।


आप देहरादून पैथोलॉजी एसोसिएशन, देहरादून की लगभग 10 वर्षों तक अध्यक्ष रही है। कोरोना काल में आपके द्वारा मानव समाज के लिए किये गये अतुलनीय कार्यों के लिए लायन्स क्लब देहरादून ग्रेटर, देहरादून द्वारा वर्ष 2020 में आपको कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन महानगर, देहरादून द्वारा आपको वर्ष 2024 में नारी गरिमा सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा आपको डॉक्टर ऑफ द ईयर के अवसर पर आईएमए देहरादून तथा रोटरी क्लब देहरादून सैन्ट्रल, देहरादून द्वारा भी सम्मानित किया गया।

Previous articleआपदा प्र्रबंधन का मतलब ही चौबीस घंटे सर्तक रहना हैः विनोद कुमार सुमन
Next articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयुष विभाग नया इतिहास लिख रहा है: दीपेंद्र चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here