हरिवंश के राज्यसभा मनोनयन पर राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

0
2

देहरादून: बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक एवं प्रवक्ता सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने राष्ट्रपति द्वारा हरिवंश को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा हरिवंश के सार्वजनिक जीवन एवं पत्रकारिता के जीवन के अनुभव और कुशलता को ध्यान में रखकर राज्यसभा सदस्य नामित किया जाना हर्ष का विषय है। सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि हरिवंश ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन दोनों में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने उन्हें एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक बताते हुए कहा कि उनकी सोच और दृष्टिकोण ने सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है। सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरिवंश के गहन विचारों और अंतर्दृष्टि ने राज्यसभा की कार्यवाही को नई दिशा दी है और बहस को सार्थक बनाया है।

Previous articleचारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत
Next articleमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here