यूजेवीएन लिमिटेड को “वॉटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड्स” में बांध सुरक्षा सम्मान।

0
4

उत्तराखंड सरकार के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड को प्रतिष्ठित “वॉटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड्” के अंतर्गत “सर्वश्रेष्ठ पहल – बांध सुरक्षा” श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण एवं संरचनात्मक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों हेतु प्रदान किया जाता है।
यूजेवीएन लिमिटेड राज्य में 1440.60 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ जलविद्युत एवं सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। निगम द्वारा ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से नई परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण के साथ साथ पुरानी परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षित संचालन पर भी समान प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान निगम के कुशल प्रबंधन, तकनीकी दक्षता तथा नवाचार से कार्मिकों के ऊर्जा उत्पादन हेतु समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यूजेवीएनएल द्वारा बांधों एवं बैराजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक तकनीकों, नियमित निरीक्षण और प्रभावी अनुरक्षण प्रक्रियाओं को अपनाया जा रहा है जिससे बांधों , बैराजों, शक्ति नहरों तथा अन्य संबंधित संरचनाओं की दीर्घकालिक सुरक्षा तथा स्थिरता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2015 से यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा केंद्रीय जल आयोग एवं विश्व बैंक के सहयोग से संचालित बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (Dam Rehabilitation and Improvement Projects) में सक्रिय भागीदारी की जा रही है, जिसके अंतर्गत छह पुराने बांधों एवं बैराजों के पुनर्वास एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही निगम द्वारा परिचालन एवं अनुरक्षण नियमावली तथा आपातकालीन कार्ययोजना (Emergency Action Plan) जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी दस्तावेजों को तैयार करने का कार्य भी किया जा रहा है।
प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने महिला सशक्तिकरण को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परियोजना स्थलों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड भविष्य में भी सुरक्षित, विश्वसनीय एवं स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए बांध सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Previous articleNDC में डॉ. हिमांशु ऐरन की एंट्री, 1 अप्रैल से नई पारी की शुरुआत
Next articleराज्यपाल ने किया ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट का लोकार्पण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here