रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दक्षिण सिविल लाइंस रुड़की सेवा केंद्र पर ब्रह्माबाबा का 57 वां स्मृति दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। बीके दीपिका बहन के संचालन व राजयोगिनी बीके गीता दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर साध्वी मैत्री गिरी महाराज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज उनके लिए एक प्रेरक संस्था है, जो दुनिया मे नारी शक्ति के सम्मान, विश्व शांति की स्थापना व चरित्र निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने ब्रह्माबाबा के रूहानी जीवन व सद्गुणों की भी चर्चा की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया। विशिष्ट अतिथि हरिद्वार जनपद के पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने कहा कि उन्हें ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर आकर सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने एक प्रेरक कथा के माध्यम से देश और समाज के प्रति जन दायित्व का बोध भी कराया। उन्होंने कहा कि समाज के अच्छे लोग अपने सुसंस्कारों से राहभटको को भी सन्मार्ग पर ला सकते है।विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुधांशु वत्स ने कहा कि देश व समाज के प्रति ब्रह्माकुमारीज जैसी संस्थाओ का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने भी एक बोध कथा के माध्यम से विश्व शांति, सदभाव व देशप्रेम की पैरवी की। अध्यक्षीय उदबोधन में राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने ब्रह्माबाबा व उनके द्वारा स्थापित ब्रह्माकुमारीज संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी व कहा कि अगर हम राजयोग का नियमित अभ्यास करें तो ब्रह्माबाबा जैसे बन सकते है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा ब्रह्माबाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही अतिथियों का शाल ओढ़ाकर कर व ईश्वरीय सौगात देकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बीके सपना, बीके पारुल, श्रीगोपाल नारसन, अनिल कुमार, कृष्ण छाबड़ा, सतीश कुमार, लक्ष्मण सिंह, कुसुम, राजबाला, महेंद्र सिंह, रेखा, शकुंतला, वर्षा आदि मौजूद रहे।








