भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ नरेश बंसल जी की पूज्य माता जी की रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा में गणमान्य व्यक्तियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

0
52

25 जुलाई, 2025 को दिन शुक्रवार देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डॉ नरेश बंसल जी की पूज्य माता जी की रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरवंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हाल मे हुआ।

ज्ञात हो कुछ समय पहले डॉ नरेश बंसल जी की पूज्य माता जी का स्वर्गवास हो गया था जिसके निमित आज ब्राह्मभोज एवं तेहरवीं का कार्यक्रम पूजनीय संतो के सानिध्य एवं आशीर्वाद से हुआ।

अपराह्न 12 बजे से सभी ने ब्रह्मभोज ग्रहण किया व उसके पश्चात श्रद्धांजलि सभा व रस्म पगड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय हौसबोले जी, राष्ट्रीय स्वयं संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख श्री राम लाल जी, श्री इंद्रेश जी, श्री ब्रह्म देव (भाई जी), गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ जी, भाजपा महामंत्री संगठन श्री बी. एल. संतोष जी, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी, आदि सम्मानीय महानुभावों द्वारा भेजा गया शोक सन्देश पढ़ा गया। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी कार्यक्रम स्थल पर पंहुचे और श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम मे भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन श्री शिव प्रकाश जी, भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा जी, भाजपा के पूर्व महामंत्री संगठन श्री संजय भाई जोशी जी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी, हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जी, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल श्री भगत कोशियारि जी, राष्ट्रीय कवि संगम के श्री जगदीश मित्तल जी एवं विभिन्न सांसदों एवं विधायकों, जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी गण कार्यकर्ता बंधु व समाज के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सम्मानित जेष्ठ-श्रेष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने डाॅ0 बंसल जी की माता को श्रद्धा सुमन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous articleसांसद नरेश बंसल को मातृ शोकशोक सभा आज
Next article27- July-02 August, 2025 Divya Himgiri Magzine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here