रामायण के टीजर ने मचा दिया हंगामाकुछ ही घंटो में हासिल किए 30 लाख से ज्यादा व्यूज

0
17

रणबीर कपूर स्टार फ़िल्म ‘रामायण’ का गुरुवार को टीजर रिलीज किया गया। डायरेक्टर नितेश तिवारी की ये पिफल्म रामायण बॉलीवुड इतिहास में सबसे बड़े बजट की पिफल्म बन गई है और 1200 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। फ़िल्म का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। इतना ही नहीं पिफल्म का टीजर रिलीज होते ही चंद घंटों में ही छा गया है। टीजर ने महज 5 घंटे में ही 30 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। इतना ही नहीं अभी भी ये टीजर यूटयूब पर छाया हुआ है। पिफल्म की स्टारकास्ट का खुलासा हो गया है और रणबीर कपूर के लुक को भी लोगों ने देख लिया है। हालांकि ये पिफल्म का टीजर कम इंट्रोडक्ट्री वीडियो ज्यादा लग रहा है।


3 मिनट के टीजर में दिखी कहानी की झलक
भारत में रामायण उन महाकाव्यों में से एक है जिसकी कहानियों ने सदियों तक समाज को सभ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही हिंदु धर्म की आस्था में भी गहरी जगह बनाई है। रामायण की कहानी को टीवी पर भी दिखाया जा चुका है और बीते दिनों प्रभास स्टारर फ़िल्म आदिपुरुष भी रामायण पर ही बनी थी। लेकिन अब पहली बार रामायण की कहानी को अलग तरह से पेश किया गया है। पिफल्म के टीजर में रामायण के पहले और परे की कहानी को भी दिखाने का प्रयास किया है। फ़िल्म में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के दर्शनिक पक्षों पर भी प्रकाश डाला गया है। टीजर में दमदार और धाकड़ एक्टर यश का भी रावण लुक सामने आया है। इस लुक में यश खूब जम रहे हैं। इसके साथ ही रणबीर कपूर ने भी राम के किरदार में कमाल किया है।
साईं पल्लवि ने निभाया सीता का किरदार
बता दें कि साउथ सुपरस्टार साईं पल्लवि ने पिफल्म में सीता का किरदार निभाया है। इसके साथ ही सनी देओल भी हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं। फ़िल्म 2 पार्ट्स में बनाई जा रही है और इसका एक भाग अगले साल 2026 की दीपावली पर रिलीज किया जाना है। इसका एक और भाग अगले साल 2027 की दीपावली पर रिलीज किया जाएगा। फ़िल्म में 4 ऑस्कर जीत चुके म्यूजिक आर्टिस्ट काम कर रहे हैं और 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं वीएपफएक्स कंपनियां भी काम कर रही हैं। ये फ़िल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़े बजट की फ़िल्म बन गई है।
कैसी रही रामायण की ‘सीता’ की अब तक की करियर जर्नी?
साई पल्लवी का जन्म तमिलनाडू में 9 मई 1992 को हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग कोयंबटूर के अवीला कॉन्वेंट स्कूल से की थी। इसके बाद साई पल्लवी जॉर्जिया की तिब्लिसि स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद पफॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन भी दिया। साई पल्लवि ने बतौर हीरोइन साल 2015 में फ़िल्म ‘प्रेमम’ के जरिए अपने किरयर की शुरुआत की थी। ये फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी थी और बिना प्रमोशन के चुपचाप सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई थी। लेकिन पिफल्म बॉक्स ऑपिफस पर सुपरहिट रही और साई पल्लवी एक साउथ सिनेमा की उभरती हुई हीरोइन बन गईं। इस रोल के लिए पल्लवी को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का साउथ फ़िल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद साई पल्लवि ने साल 2016 में काली फ़िल्म में दुलकर सलमान के साथ लीड रोल निभाया और सुपरहिट रहीं। इसके बाद साई पल्लवी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 15 फ़िल्म कर डाली हैं।

Previous articleकांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों को लिखना होगा नाम
Next articleरिटर्निंग अधिकारी अपने अधिकारों का अतिक्रमण कर रहे हैं: यशपाल आर्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here