Thursday, October 1, 2026
Homeउत्तराखंडविंडलास बायोटेक में कर्मचारियों का हंगामा, कम वेतन और जबरन ब्रेक सिस्टम...

विंडलास बायोटेक में कर्मचारियों का हंगामा, कम वेतन और जबरन ब्रेक सिस्टम के खिलाफ धरना

देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक लिमिटेड में रविवार को कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ 11 से 12 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है, जबकि तय समय से ज्यादा काम कराया जाता है। इसके साथ ही सालभर नौकरी के बाद तीन महीने का जबरन ब्रेक दिए जाने का भी विरोध किया गया। कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर धरना देकर वेतन वृद्धि और ब्रेक सिस्टम खत्म करने की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे कर्मचारी कंपनी गेट के बाहर एकत्र होने लगे। धीरे-धीरे अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचते गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments