Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडअग्रवाल धर्मशाला में साप्ताहिक महाआरती, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल 18 अक्टूबर को जीएमएस...

अग्रवाल धर्मशाला में साप्ताहिक महाआरती, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल 18 अक्टूबर को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्र उत्सव

देहरादून, 4 अक्टूबर। उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा, महानगर देहरादून के तत्वावधान में रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में साप्ताहिक महाआरती का आयोजन हुआ। “हर रविवार – एक परिवार” के संकल्प के तहत कुलदेवी माँ लक्ष्मी और भगवान अग्रसेन की सामूहिक आरती उतारी गई।

आज के मुख्य यजमान आनंद चौक निवासी अनुज कुमार अग्रवाल और संध्या अग्रवाल (पुत्र व पुत्रवधू स्वर्गीय त्रिलोक चंद अग्रवाल) रहे। उन्होंने परिवार सहित विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शुरू हुआ। ढोल-नगाड़े और भजनों के बीच परिसर जयकारों से गूंज उठा। समाज की सुख-समृद्धि, एकता और कल्याण की प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

महासभा ने घोषणा की कि 18 अक्टूबर, रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्र के अवसर पर जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में शाम 5 बजे से भव्य आयोजन होगा। समाज से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।

उपस्थित लोगों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय सिंघल, कोषाध्यक्ष इंद्रेश गोयल, सह कोषाध्यक्ष राजीव मित्तल और आरती के सहसंयोजक एडवोकेट नवीन गुप्ता शामिल रहे। भारत भूषण, कुलभूषण, सूचना एवं आईटी विभाग के सदस्य, महालक्ष्मी प्रकोष्ठ की मातृशक्ति और समाज के सैकड़ों लोग सपरिवार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments