Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखंडपुलिस लाइन देहरादून में खनकी चूड़ियां, झूले पर सजी तीज की मस्ती;...

पुलिस लाइन देहरादून में खनकी चूड़ियां, झूले पर सजी तीज की मस्ती; सुनीता बनीं ‘तीज क्वीन’

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन देहरादून, गूंजे लोकगीत और खनकी चूड़ियां,

पुलिस परिवार की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व,

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ भव्य समारोह का शुभारंभ, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा शमा,

तीज क्वीन एवं मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, मुख्य अथिति महोदया ने विजेताओं को किया सम्मानित,

उमंग, उल्लास और संस्कृति के रंगों से सजा तीज समारोह बना आपसी सौहार्द एवं महिला प्रतिभा का खूबसूरत संगम,

हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा भव्य एवं रंगारंग तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अथिति श्रीमती गीता धामी द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

समारोह के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक लोकगीत, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तीज के झूले एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को उमंग और उल्लास से भर दिया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में सुनीता ने मारी बाजी, हरियाली तीज समारोह के दौरान आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर श्रीमती सुनीता जैन को तीज क्वीन, श्रीमती रजनी रावत, फस्र्ट रनरअप तथा श्रीमती नेहा व श्रीमती पार्वती सैकण्ड रनरअप रही।

समारोह में आयोजित बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कु० भूमि ने प्रथम, कु० रागनी ने द्वितीय तथा श्रीमती पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले वैभव सिंह पुत्र विक्रान्त कुमार, अभिनव राणा पुत्र शैलेश राणा तथा नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परिक्षित चौधरी पुत्र योगेश सिंह चौधरी शामिल रहें।

सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि महोदया द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी महोदया द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। अपने वक्तव्य में उनके द्वारा कहा गया कि पुलिस कर्मी दिन-रात अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटे रहते हैं। ऐसे आयोजन पुलिस परिवार को व्यस्तताओं के बीच खुशियों के पल साझा करने, आपसी जुड़ाव को मजबूत करने और परिवार में प्रेम, सहयोग व सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन पुलिस परिवार की एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोकगीत, नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। तीज के पारंपरिक झूले, गीत-संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह में चार-चांद लगा दिए। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी ने मिलकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। तीज समारोह पुलिस परिवार की एकजुटता, महिला प्रतिभा, सांस्कृतिक एवं आपसी सौहार्द का सुंदर उदाहरण बना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता धामी, श्रीमती गौरी सेठ पत्नी श्री दीपम सेठ, श्रीमती सोनू पत्नी श्री सुनील कुमार मीना, श्रीमती तनवी सिंह पत्नी श्री बरिन्द्र जीत सिंह, श्रीमती सरोज पत्नी श्री धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल, श्रीमती निधि पत्नी श्री अमित श्रीवास्तव, श्रीमती रेनू लोहानी, अपर पुलिस अधीक्षक, श्रीमती अनिता अंथवाल पत्नी श्री सी0डी0 अंथवाल, श्रीमती पूर्णिमा गर्ग, अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, श्रीमती जूही मनराल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य अतिथिगण एवं पुलिस परिवार की महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका श्रीमती सरीता डोबाल, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, श्रीमती जया बलोनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती ऐश्वर्या पत्नी श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक देहरादून, श्रीमती भावना पंत पत्नी श्री जगदीश चन्द्र पंत, श्रीमती अंजू रावत पत्नी श्री राजीव रावत तथा उनके साथ पुलिस परिवार से कु0 निधि एंव श्रीमती सुमन, अध्यापक पुलिस मार्डन स्कूल द्वारा बखूबी निभाई गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments