Tuesday, July 21, 2026
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: कपकोट में सरयू नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय...

बागेश्वर: कपकोट में सरयू नदी के तेज बहाव में बहा 7 वर्षीय मासूम, NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी

बागेश्वर। जिले के कपकोट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी मां के साथ शिवालय गया सात वर्षीय मासूम सरयू नदी से पानी भरने के दौरान अचानक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें बच्चे की तलाश में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ सोमवार को शिवालय गया था। बताया जा रहा है कि नदी से पानी भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सरयू नदी के तेज बहाव में जा गिरा।

बच्चे को नदी में बहता देख मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया और नदी में छलांग भी लगाई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे बच्चे तक नहीं पहुंच सके।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से बच्चे की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया।

परिजनों के अनुसार, राकेश कक्षा दो का छात्र है। उसके पिता नारायण सिंह निजी नौकरी करते हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का रहने वाला है और बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है।

हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद हैं। रेस्क्यू टीमें सरयू नदी और आसपास के क्षेत्रों में मासूम की तलाश में जुटी हुई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments