हर घर तिरंगा अभियान से लेकर विद्यालयों तक पहुंचे भाजपा नेता, मेधावी बच्चों और शिक्षकों का किया सम्मान
नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। भाजपा के वरिष्ठ नेता, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं मीडिया पैनलिस्ट प्रवक्ता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शिक्षण संस्थानों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में शामिल होकर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों को नमन किया।
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जेनरेशन जेड और जेनरेशन अल्फा भारत के भविष्य के निर्माता हैं। युवाओं को शिक्षा, तकनीकी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

घर पर तिरंगा फहराया, गांव में निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस की सुबह राजेश्वर पैन्यूली ने अपने पैतृक गांव लिखवार गांव, पट्टी भदूरा स्थित आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ध्वजारोहण किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा।
इसके बाद उन्होंने लिखवार गांव के प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता पैन्यूली और विद्यालय के शिक्षकों के साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आरआईसी गलियाखेत में प्रधानाचार्य और ग्राम प्रधान सम्मानित
राजकीय इंटर कॉलेज गलियाखेत में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजेश्वर पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर प्रसाद पैन्यूली और ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। राजेश्वर पैन्यूली ने प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर पैन्यूली, ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार, दीपक रावत, दयाल सिंह सजवाण, श्याम लाल, नीरज पैन्यूली और परमेश कुमार समेत अन्य लोगों के साथ पौधे लगाए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर राजेश्वर पैन्यूली ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए 5100 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की।
त्रिदंडी स्वामी शिक्षा निकेतन को बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु 11 हजार की आर्थिक सहायता
प्रतापनगर की उपली रमोली पट्टी के हेरवाल गांव स्थित त्रिदंडी स्वामी शिक्षा निकेतन में आयोजित समारोह में भी राजेश्वर पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक अब्बल सिंह रावत, ग्राम प्रधान प्रियंका रावत, दीन गांव प्रधान सोनपाल राणा, घंडियाल गांव प्रधान कनकपाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, बिशन सिंह कैंतुरा, होशियार सिंह, पूर्व प्रधान भगवान सिंह, कुंवर सिंह और उम्मेद सिंह सहित विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भावना व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यालय परिवार को 11 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए नकद राशि भी प्रदान की।
गौरव शिक्षा निकेतन में शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान
इसके बाद राजेश्वर पैन्यूली कंडियाल गांव स्थित गौरव शिक्षा निकेतन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय के संस्थापक इंजीनियर गुलाब सिंह पंवार, प्रधान प्रतिनिधि नैन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शूरवीर चौहान, प्रधानाचार्य मनोज मुरियाल, पूर्व शिक्षक राधाकृष्ण डिमरी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल कंडियाल और पीटीए अध्यक्ष रेखा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यालय परिवार को 5100 रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए 1100 रुपये प्रदान किए।
इस दौरान राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी संकल्प है। आजादी के अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा राष्ट्र निर्माण सकारात्मक तरीके से लगानी होगी।
उन्होंने कहा कि 2047, का विकसित भारत केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी की भागीदारी से बनेगा। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के क्षेत्र में आगे बढ़कर योगदान देने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात कर संवाद भी किया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री एवं सेम मुखेम प्रभारी चंद्रशेखर पैन्यूली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर राकेश राणा, महामंत्री एवं क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण व्यास, प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण रावत, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष महेश पैन्यूली, धनेश पंवार, चैन सिंह रावत, बालकृष्ण नौटियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


