Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तराखंडनगर निगम ऋषिकेश के नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति को...

नगर निगम ऋषिकेश के नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

नगर निगम ऋषिकेश के नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति एवं निर्माण के दौरान सामने आ रही विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं के निराकरण को लेकर मंगलवार को महापौर कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय महापौर श्री शम्भू पासवान द्वारा की गई।

बैठक में नवीन कार्यालय भवन निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यों की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी एवं अन्य व्यावहारिक बाधाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उनके शीघ्र समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

माननीय महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के नवीन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़ा कार्य है, इसलिए इसमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया।

महापौर ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य की प्रगति से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्तर पर समस्या उत्पन्न होने पर उसका समयबद्ध समाधान किया जा सके।

बैठक में एम.डी.डी.ए. से श्री शशांक सक्सेना, जल संस्थान से एस.डी.ओ. श्री रूपेश चंद, उप नगर आयुक्त श्रीमती अंकिता जोशी, सहायक नगर आयुक्त श्री चंद्रकांत भट्ट, निर्माणाधीन भवन के अभियंता सहित नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments