Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय! RTA बैठक में कई...

देहरादून की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय! RTA बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

देहरादून। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार को लेकर 13 अगस्त को होने वाली संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक अहम रहने वाली है।

बैठक में दून के विभिन्न रूटों पर चल रहे टाटा मैजिक वाहनों के रूट विस्तार से लेकर भोगपुर के लिए नई सिटी बस सेवा शुरू करने तक कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। इन फैसलों का सीधा असर शहर के हजारों दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा।

13 अगस्त को होगा फैसला

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बैठक का एजेंडा तैयार कर लिया है। बैठक 13 अगस्त को दोपहर तीन बजे सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में आयोजित होगी।

बैठक में शहर के विभिन्न मार्गों पर टाटा मैजिक के संचालन की समीक्षा करते हुए जरूरत के अनुसार नए रूट व विस्तार पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा लंबे समय से मांग कर रहे भोगपुर क्षेत्र के लोगों के लिए सिटी बस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

आरटीए स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सख्त रुख अपनाएगा। न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप स्कूल वाहनों की व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा नई सिटी बसों और टाटा मैजिक वाहनों की कलर कोडिंग, परमिट की शर्तों, टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल एजेंसियों के संचालन नियमों और हरिद्वार में आटो संचालन के रूट निर्धारण जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments