Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी: युवक ने बाथरूम में गला रेतकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा...

हल्द्वानी: युवक ने बाथरूम में गला रेतकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब तक उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले सृजल ने इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी गंभीर बीमारी से जूझने का जिक्र किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments