Tuesday, July 21, 2026
Homeउत्तराखंडनीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 169 लोगों ने...

नीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 169 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय नीलम अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कनिष्क सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 169 लोगों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), यूरिक एसिड, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल सहित कई महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2026 का चौथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर है और भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. शैली गुप्ता एवं डॉ. रितु बडूनी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से आयोजित स्वास्थ्य शिविर वास्तविक जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं कैंट विधायक सविता कपूर ने ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने स्वर्गीय नीलम अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ट्रस्ट ने समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” और स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई बड़ा सामाजिक कार्य नहीं हो सकता।

इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा तथा उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने भी ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे ट्रस्ट द्वारा आयोजित सभी चार स्वास्थ्य शिविरों में सहभागी रहे हैं और यह पहल समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशनलाल अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सोनिया आनंद रावत, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, रक्तवीर अनिल वर्मा, रितु गोयल, धन प्रकाश गोयल, पीयूष मौर्य, त्रिलोक सजवान, आनंद सिंह पुंडीर, पवन खरोला, महेश जोशी, राजकुमार जायसवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में गोदावरी थापली, लोकेश, हिमानी, काजल, सृष्टि, दिव्यांशी, राखी, दिनेश, करीना, मीना, अभिषेक एवं अंशुल ने विभिन्न जांचों के लिए टेक्नीशियन के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट के सदस्य अक्षय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शोभित जैन, राघव गोयल, सुरभि जैन, महक गोयल, आयुष अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल एवं सार्थक अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रस्ट ने भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments