हल्द्वानी। गौला बाईपास पर बुधवार को दो कारों की जोरदार भिड़ंत में बड़ा हादसा टल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से उतरकर खेत की ओर जा घुस गई, जबकि दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार तीनपानी की ओर से आ रही थी, जिसमें सवार चालक देहरादून से आ रहा था। वहीं दूसरी कार खटीमा की ओर से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि खटीमा की ओर से आ रहे कार चालक ने डिवाइडर कट से वाहन को हल्द्वानी के बनभूलपुरा की ओर मोड़ने का प्रयास किया।





