Monday, October 5, 2026
Homeअपराधदून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: विकासनगर में 120 पेटी...

दून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: विकासनगर में 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को रोके जाने पर 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा लगभग 35 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।

घटना का विवरण

कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में थाना टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब से आ रहे छोटा हाथी वाहन (संख्या HR-47-H-9508) को रोका गया। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के व्यवहार को संदिग्ध पाए जाने पर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 120 पेटी 9 वन मेक चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की (अवैध अंग्रेजी शराब) बरामद हुई। साथ ही अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी मौके पर सीज कर दिया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा नंबर 188/26 धारा 63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक), निवासी कुडल, थाना जोई, जिला भिवानी, हरियाणा
2. अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह, निवासी उपरोक्त
3. मंजीत पुत्र जयवीर सिंह, निवासी सऊवास, थाना चरखी दादरी, हरियाणा

बरामदगी

• 120 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (9 वन मेक चंडीगढ़ मार्का व्हिस्की)
• लगभग 35,000 रुपये नगद
• तस्करी में प्रयुक्त वाहन: छोटा हाथी, HR-47-H-9508

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments