Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद भारी बारिश के...

देहरादून में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद भारी बारिश के चलते डीएम का आदेश

5 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, निजी और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

देहरादून। जनपद देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बड़ा निर्णय लिया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5 अगस्त को जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। जिले में कई स्थानों पर तेज बारिश, जलभराव और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों व संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments