देहरादून के नए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान अपने नवाचारों के प्रसिद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में उनके नवाचारों का जिक्र किया। उन्हें ‘सर्वोत्तम जिलाधिकारी’ का सम्मान भी मिला है। दिव्य हिमगिरि के संपादक बता रहे है डॉ. आशीष चौहान के बारे में
देहरादून के नवांगुतक जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान बेहद ही शांत स्वभाव. संवेदनशील, ईमानदार और संवाद करने वाले अधिकारियों में शुमार किए जाते है। कोविड लॉकडाउन के दौरान उनका मानवीय संवेदनाओं से भरा हुआ सादगीभरा चेहरा आज भी सभी को याद है। उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी के रूप में उनको देश के सर्वोत्तम जिलाधिकारी के रूप में चुना गया था। पिथौरागझढ़ में ‘बेडू मिशन’, गूंजी में ‘आदि कैलाश एवं ॐ पर्वत’ यात्रा मार्ग के प्रचार-प्रसार तथा अभूतपूर्व प्रबंधन तथा स्थानीय कृषि के क्षेत्र में किए गये नवाचारों के प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में डॉ. आशीष चौहान के नवाचारों का सिलसिलेवार जिक्र किया था।
2012 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष चौहान मूलतः बीकानेर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले डॉ. चौहान ने अपनी माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा गणित एवं विज्ञान विषयों में उत्तीर्ण की। इसके बाद डॉ. आशीष चौहान ने मानविकी विषयों में स्नातकोत्तर तथा पी-एच.डी. जोधपुर विश्वविद्यालय से पूरी की। देहरादून के जिलाधिकारी नियुक्त होने से पूर्व आपने जिलाधिकारी के रूप में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ तथा पौड़ी जिले में अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में आपके पास जिलाधिकारी देहरादून के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड सिविल एविएशन ऑधारिटी (यूकाडा) तथा निदेशक, खेल का दायित्व है।
डॉ. आशीष चौहान का पूर्व का कार्यकाल भी बहुत ही शानदार रहा है। अपने पुराने कार्यकाल को याद करते हुए डॉ. आशीष बताते हैं कि “2017-20 में उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी के रूप में उन्हें क्लाउड ब्रस्ट तथा कोविड लॉकडाउन में आपदा प्रबंधन के दौरान मानवीयता और करूणा भाव के साथ न्याय करने का एक अनुभव प्राप्त हुआ और जिसको वह अभी भी अपने जीवन में जीवंत बनाए हुए है।” हर्षिल में ‘एप्पल मिशन’ की लॉन्चिंग से हर्षिल के सेब
को बाजार में एक नई पहचान मिली। ऐसे हो 2021-22 में पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी के रूप में ‘बेडू मिशन’ तथा गूंजी में आदि कैलाश तथा ॐ पर्वत यात्रा के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों से उत्तराखंड को स्थानीय उत्पादों एवं पर्यटन के क्षेत्र में एक नयी पहचान मिली है। वर्तमान में ‘बेड’ जिसे पहाड़ी अंजीर भी कहा जाता है, के सह उत्पाद बाजार में धूम मचा रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले की पोस्टिंग के दौरान आपको सर्वोत्तम जिलाधिकारी का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसी प्रकार पौढ़ी जिले के जिलाधिकारी के रूप में गरूडचट्टी से देवप्रयाग तक पुराने रास्ते को ‘गंगा पथ यात्रा’ के नाम से पुनर्विकास उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है। पिछले वर्ष जब उनको उत्तराखंड सिविल एविएशन ऑथोरिटी (यूकाडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया तब चारधाम यात्रा में हेली सर्विस बहुत ही अव्यस्थित थी। यूकाडा के सीईओ के रूप में उनके अल्प कार्यकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह है कि उन्होंने शटल हेली सर्विसेज तथा चार्टर हेली सर्विसेज को बहुत ही बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर दी, परिण राम स्वरूप इस वर्ष चारधाम यात्राकाल के व्यस्तम समय के दौरान हेली सर्विसेज को लेकर अफरातफरी का माहौल नहीं बना।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें 23 मई 2026 को राजधानी देहरादून का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि “जिलाधिकारी की कुर्सी एक मैजिस्ट्रेटियल चेयर है जो जस्टिस के लिए बनी है। मानवीय संवदेनाओं एवं गहरी करूणाई समझ के साथ बिना भावुक हुए लोगों की समस्याओं को सुनना और उसका त्वरित निस्तारण करना यही मेरा उद्देश्य है।” अपनी प्राथमिकताओं के बारे में गिनाते हुए उन्होंने कहा कि “शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही चारधाम यात्रा प्रबंधन को सशक्त बनाना, आपदा प्रबंधन के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करना एवं जनपद के विकास योजनाओं का त्वरित गति से पूर्ण कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके अलावा राज्य सरकार की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, जनसममस्याओं का त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। माननीय मुख्यमंत्री जी विजन को धरातल पर उतारना तथा पूर्व के जिलाधिकारी के नवाचारी प्रयोगों को जारी रखना मेरी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।”
डॉ. आशीष चौहान ने देहरादून के जिलाधिकारी की चार्ज लेने के साथ ही जिला कलैक्ट्रेट में आम जनता की फरियादों को प्रमुखत्ता से सुनना तथा उसका समबद्ध निस्तारण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने एक ऐसा पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए हैं जिस पर विकास कार्यों की रिपोर्ट दैनिक आधार पर अपलोड की जाएगी। उनके इस नवाचार से विकास कार्यों में तेजी आएगी।


