उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को विज्ञान धाम, यूकॉस्ट, देहरादून में 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC-2026) का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन ने वैज्ञानिक आदान-प्रदान, अंतर्विषयी सहयोग, शोध प्रस्तुतियों तथा उभरती प्रौद्योगिकियों और सतत विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

सम्मेलन के दूसरे दिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीतिगत विषयों, आपदा सहनशीलता और क्षेत्रीय विकास से संबंधित विषयों पर कुल आठ विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के प्रमुख विषयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से हिमालयी आपदा सहनशीलता को सुदृढ़ करना; साइबर-भौतिक प्रणालियाँ, STEM एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता; रक्षा क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता की वर्तमान स्थिति, उभरते रुझान एवं भविष्य की संभावनाएँ; विज्ञान एवं आध्यात्मिकता—वैज्ञानिक अन्वेषण, चेतना और मानव कल्याण के अंतर्संबंधों की पड़ताल; STI नीति 2026 के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के अवसरों को सामने लाने में विज्ञान संचार एवं मीडिया की भूमिका; STEM में महिलाएँ—विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार में महिलाओं की भूमिका; उत्तराखंड में अनुसंधान एवं विकास (R&D) का परिदृश्य; तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ एवं नैतिकता और हिमालय के सतत विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका, विशेष रूप से उत्तराखंड पर केंद्रित विषय शामिल रहे। इन विचार-मंथन सत्रों का उद्देश्य नीतिगत संवाद को प्रोत्साहित करना, वैज्ञानिक संस्थानों एवं सरकारी हितधारकों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय विकास, आपदा सहनशीलता, तकनीकी उन्नति और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण तलाशना था। सम्मेलन के समापन सत्र में उत्तराखंड की पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट ने की। उत्तराखंड के पूर्व डीआईजी श्री अनिल रतूड़ी सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विज्ञान भारती के अध्यक्ष श्री केडी पुरोहित तथा जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (GBPNIHE), अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. आईडी भट्ट भी सत्र में अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन ने अनुसंधान, शिक्षा, शासन, उद्योग, मीडिया और नवाचार से जुड़े विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाकर राज्य के वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तकनीकी प्रस्तुतियों, विषयगत विचार-विमर्श, संवादात्मक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के माध्यम से सम्मेलन ने वैज्ञानिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित किया, अंतर्विषयी सहयोग को बढ़ावा दिया तथा वैज्ञानिक ज्ञान को व्यावहारिक समाधानों में परिवर्तित करने की संभावनाओं को रेखांकित किया। सम्मेलन में युवा शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने, विज्ञान और नीति-निर्माण के बीच समन्वय मजबूत करने तथा अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष बल दिया गया। विचार-विमर्श के दौरान उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक, पर्यावरणीय एवं विकास संबंधी चुनौतियों के समाधान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका को रेखांकित किया गया। साथ ही, आपदा सहनशीलता, हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास, तकनीकी प्रगति तथा पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण को महत्वपूर्ण विषयों के रूप में सामने रखा गया।
सम्मेलन के तकनीकी सत्रों के दौरान कुल 261 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 189 मौखिक प्रस्तुतियाँ तथा 72 पोस्टर प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। समापन सत्र के दौरान तकनीकी सत्रों के विजेताओं को उनके शोध कार्यों एवं प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित किया गया।

Institution wise Awardees
DISCIPLINE O/P CATEOGORY. NAME & ADDRESS OF THE AWARDEES
1- Agriculture Sciences, Botany, Environmental Science and Forestry Oral I Ms Aastha Joshi
G.B. Pant University of Agriculture Technology, Pantnagar
ABDUL WARRISH
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University, Srinagar
IIDr. Om Prakash Tiwari
HNB Garwhal University, Srinagar Garhwal
PosterIPraveen Gunwant
Soban Singh Jeena University, Almora
IICHANDRAMOHAN SINGH
College of Forestry, Ranichauri, Tehri Garhwal, Uttarakhand
2-BIOTECHNOLOGY, BIOCHEMISTRY & MICROBIOLOGY Oral I Ms SHEETAL ALCHONI
Gobind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar
IIDev Ashish Giri
Yagyavalkya Center for Yagya Research, Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar
PosterIANSHUL GAIROLA
Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University, BGR Campus
Pauri
IIPOOJA SINGH
Graphic Era University, Dehradun
3- Chemical Sciences Oral I Pooja Bargali
G.B. Pant University of Agriculture Technology, Pantnagar
IIGarima Punetha
Uttarakhand Open University, Haldwani
PosterIAKANSHA KOTIYAL
G.B. Pant University of Agriculture Technology, Pantnagar
IIGaurav Sharma
SGRR University, Dehradun
4- Earth Sciences including Geology, Geo-morphology, Geo-physics, Glaciology, Geography Oral I Mr Ayush Kukreti
National Institute of Hydrology, Roorkee
IIDr. Deepti Semwal
HNB Garhwal University, Srinagar
PosterI——– NONE FOUND SUITABLE——————-
IIMr Mahendra Singh
HNB Garhwal University, Srinagar
5-Engineering Sciences, Material Science and Nano Technology Oral I Vinay Rawat
SGRR University, Dehradun
IIMr Prabhat Pant
DSB Campus, Kumaun University
PosterIMr Abhishek Raturi
SGRR (PG) College, Dehradun
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
6- Home Science, Health and Nutrition Oral I Surya Tejaswi Desu
Gobind Ballabh Pant University of Agriculture and Technology, Pantnagar
IIMonika Negi
DevBhoomi University, Dehradun
PosterI——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
7- Mathematics and Statistics/ Mathematical Sciences Oral I Divyanshu Chamoli
HNB Garhwal University, Srinagar
IIAnkit Agrawal
SGRR University, Dehradun
PosterI——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
8- Computer Sciences including Artificial Intelligence Oral I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
PosterI——– NONE FOUND SUITABLE——————-
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
9- Medical / Pharmaceutical Sciences Oral I Sanjay Tamta
SGRR University, Dehradun
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
PosterIMs Shikha
HNB Garhwal University, Srinagar
IIVikram Chauhan
ICFRE Dehradun
10- Physical Sciences Oral I ——– NONE FOUND SUITABLE——————-
IISushil Chauhan
National Institute of Technology, Srinagar
PosterIRakesh Chandra Joshi
DSB Campus, Kumaon University
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
11- RURAL SCIENCE, TECHNOLOGY AND SOCIETY Oral I Patil Tejaswini Dhanaji
IIT Roorkee
IIMs Vani Shree
Yagyavalkya Center for Yagya Research, Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar, India
PosterIPranjali Bhatt
VCSG UUHF, College of Forestry, Ranichauri, Tehri Garhwal
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
12- ZOOLOGY, VETERINARY SCIENCE AND ANIMAL HUSBANDRY Oral I Rishabh Rana
HNB Garhwal University, Srinagar
IIJyoti Bisht
SRT Campus, H.N.B. Garhwal University, Badshahithaul, Tehri Garhwal
PosterIDivya Negi
DAV (PG) College, Dehradun
II——– NONE FOUND SUITABLE——————-
13- INNOVATOR OF THE YEAR Mr Shrey Naithani
यूकॉस्ट युवा महिला वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्तकर्ता सूची –
विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान के लिए निम्नलिखित युवा महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया:
1. डॉ. खष्टी दसिला, सहायक प्राध्यापक, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी
2. डॉ. अलका पंत, एसोसिएट प्रोफेसर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड
3. सुश्री श्रुति सेमवाल, डीएसटी-इंस्पायर फेलो, एचएनबीजीयू, एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल
4. डॉ. विनिता गौरी, यंग प्रोफेशनल-II, आईसीएआर–विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-VPKAS),
अल्मोड़ा, उत्तराखंड
विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान (Vigyan Shiksha Prasaar Samman)
1. डॉ. विजेता बिष्ट, जी.जी.एच.एस. स्कूल, कनकपुर, कोटाबाग, नैनीताल
द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 के विजेता:
1. जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान- जनपद नैनीताल, (चिन्मय भरगली एवं सात्विक शर्मा)
2. द्वितीय स्थान- जनपद देहरादून, ( वंशिका एवं आकाश)
3. तृतीय स्थान- जनपद उधम सिंह नगर , (भगत प्रीत कौर एवं अंश वीर सिंह)
4. इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान- जनपद टिहरी गढ़वाल (आदित्य राज और अयान गुप्ता)
5. द्वितीय स्थान- जनपद चमोली (देवेंद्र सिंह एवं प्रिंस भंडारी)
6. तृतीय स्थान_ जनपद उत्तरकाशी, (इशांत कोठारी एवं छवि नौटियाल)
सम्मेलन की मीडिया कवरेज एवं दस्तावेज़ीकरण में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने योगदान हेतु सम्मानित किया गया :
1. सुश्री वर्षा नेगी — दून विश्वविद्यालय
2. सुश्री रेहाना ज़हरा — दून विश्वविद्यालय
3. सुश्री शिंजिनी रावत — दून विश्वविद्यालय
4. सुश्री आशाखा दुखाला — ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय (GEHU)
5. श्री उत्कर्ष यादव — ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय (GEHU)


