शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से मुड़ेरी गांव के पास नौ सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई थी। इस घटना की जांच के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। एनआइए ने जांच में किसी आतंकी साजिश से इन्कार किया था।
एसपी ने मौके पर पहुंच कर की जांच
रेलवे ट्रैक पर एक बार फिर गैस सिलेंडर मिलने से अधिकारियों ने मामले की सघनता से जांच शुरू की। क्रासिंग के आसपास कुछ दुकानदारों से मामले को लेकर पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। बुधवार को जीआरपी के एसपी अभिषेक वर्मा व इटावा रेलवे पुलिस के एसीपी उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। उन्होंने बताया कि घटना में किसी शरारती का हाथ हो सकता है। सिलेंडर ट्रैक पर रखकर पुलिस व प्रशासन को परेशान करने के लिए किया है।





