Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, बेऔलाद अमीर जोड़ों से होती...

हरिद्वार में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, बेऔलाद अमीर जोड़ों से होती थी लाखों की डील; दो मासूम बरामद

हरिद्वार। तीन दिन पहले कनखल से अपह्रत मासूम सहित दिल्ली से चोरी एक बालक को बरामद करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो दंपती एवं छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कनखल से तीन दिन पहले एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस और एसओजी की टीमों को लगाया गया था।

6 आरोपित गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरा की पड़ताल और मुखबिर तंत्र की मदद से सुराग मिलने के बाद पुलिस ने उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बाद पुलिस ने 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए कनखल से अपह्रत बच्ची और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी एक मासूम को बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आकिल निवासी ग्राम पायती कला अमरोहा व उसकी पत्नी नसीमा, जुल्फिकार निवासी ग्राम दरियापुर अमरोहा, धर्मेंद्र कुमार निवासी सिकंदरपुर भोपा मुजफ्फरनगर और उसकी पत्नी प्रीति शर्मा, शिव सिंह निवासी मोहल्ला पचरुकी, सिवान बिहार हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी जटवाड़ा पुल ज्वालापुर के रूप में हुई।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि गिरोह निसंतान अमीर दंपतियों को बच्चे बेचने का काम करता है। दिल्ली से चोरी मासूम को डेढ़ लाख रुपए में बदायूं में एक परिवार को बेचा गया था। जबकि हरिद्वार की बच्ची का सौदा राजस्थान में चल रहा था। डील फाइनल होनी बाकी थी। हरिद्वार पुलिस की टीम ने पहले दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद किया उसके बाद पूछताछ के आधार पर बदायूं से दूसरे मासूम को बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments