Monday, October 5, 2026
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक का शव 4 दिन...

बागेश्वर: सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक का शव 4 दिन बाद बरामद, SDRF ने चलाया था लगातार सर्च ऑपरेशन

चार दिन बाद सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

जनपद बागेश्वर के थाना कपकोट क्षेत्र अंतर्गत सरयू नदी में 08 वर्षीय बालक के डूब जाने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।

थाना कपकोट से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उतरौड़ा नामक स्थान पर सरयू नदी के किनारे एक शव दिखाई दिया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम सब इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत के हमराह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस एवं परिजनों द्वारा शव की पहचान 20 जुलाई को सरयू नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक राकेश के रूप में की गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments