ओएनजीसी तेल भवन ने वेस्ट वारियर्स संस्था के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का सफल समापन किया। यह अभियान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले इस 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत देहरादून में 16 सार्थक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जो स्वच्छ भारत मिशन तथा महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप रहीं।
अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ:
ओएनजीसी देहरादून कार्यालय में उद्घाटन समारोह के शुरू किए गया।
तीन सरकारी विद्यालयों में रचनात्मक चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएँ, जिनमें 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।
एफआरआई में पुराने कपड़े एकत्र कर उनके बदले पुनर्नवीनीकृत चटाइयाँ वितरित की गई।
नदी किनारे 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया साथ ही उसकी सुरक्षा हेतु जांगला लगाया गया।
200 छात्राओं को पुन: प्रयोज्य सेनेटरी पैड का वितरण, मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु किया गया.
1,175 फर्स्ट एड किट ,प्रथम उपचार पेटी का कैंट व नगर निगम सफाई साथियों को वितरण किया गया।
सार्वजनिक स्थलों पर 3 वाटर प्यूरीफायर-कम-कूलर की स्थापना की गई।
विद्यालयों व झुग्गी बस्तियों में 150 ट्विन-बिन डस्टबिन सेट का वितरण किया गया।
एक बर्तन बैंक की स्थापना, जिसमें 100 पुन: उपयोगी बर्तनों का सेट, महिला स्वयं सहायता समूह के प्रबंधन में प्रदान किया गया।
एक सरकारी विद्यालय को मिड-डे मील हेतु 100 स्टील के बर्तनों का दान किया गया।




ओएनजीसी प्रवक्ता श्री चंदन सुशील ने कहा:
“स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान सतत कचरा प्रबंधन, जन स्वास्थ्य तथा सामुदायिक भागीदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जल शक्ति मंत्रालय एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में, ओएनजीसी तेल भवन एक स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान देकर गर्व महसूस करता है।” सभी कार्यक्रम छात्रों, स्वयं सहायता समूहों, सफाई साथियों तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिसने इस अभियान को एक सच्चे जन आंदोलन का स्वरूप दिया। 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) को झुग्गी बस्तियों में डस्टबिन वितरण के साथ अभियान का समापन हुआ, जो स्वच्छता और सतत विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति ओएनजीसी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में नवीन कुमार सडाना, स्वाति रतूड़ी, सम्राट, लिपि एवं टूपेंद्र शामिल रहे।






