Wednesday, November 5, 2025
Homeज्योतिषजानिए कैसा होगा आपका यह सप्ताह

मेष राशि- समय का उचित सदुपयोग करें। कोई
भी दिक्कत आने पर परिवारजनों से सांझा करें, इससे
आपको कोई सुझाव अवश्य मिलेगा। युवा वर्ग अपनी
योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल
कर लेंगे। आपको संकल्प लेना चाहिए, कि गुस्से पर
काबू रखना है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली
अंक- 8

मिथुन राशि- परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी।
आपको बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्रा
के साथ उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा। बच्चों के
साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा
और उनका कोई विशेष कार्य भी संपन्न हो सकता है।
कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी होने से
आपके मनोबल में भी कमी आएगी।

सिंह राशि- रुकावटों तथा बाधाओं के बावजूद आप
सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने
आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय
व्यतीत करने से अपने आपको मानसिक रूप से बहुत
ही हल्का महसूस करेंगे। दोपहर बाद का समय बहुत
ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। भाग्यशाली रंग-
क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि- व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक जिम्मेदारियों
को ठीक से निभाना आपकी खूबी रहेगी। आप से
विचार-विमर्श भी होंगे। पुराने मतभेद और गलतपफहमियां
सुलझेंगी। बच्चों को भी पढ़ाई में मनोवांछित परिणाम
हासिल होंगे। विवादित मामलों से दूर रहे तथा समस्याएं
आने पर घबराने की बजाय समाधान ढूंढे। भाग्यशाली
रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

धनु राशि- आपके प्रयासों से कोई लक्ष्य हासिल होने
वाला है। सोसाइटी अथवा सामाजिक क्रियाकलापों में
आप में आपका भी योगदान रहेगा। आपके सम्मान और
प्रतिष्ठा में भी वृ(ि होगी। बच्चे अपने करियर के प्रति
गंभीर रहेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति की कुछ लोग आपकी
आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका
अहित नहीं होगा।

कुंभ राशि- वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में हर काम
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति
के साथ चल रही गलतपफहमियां दूर होगी तथा संबंध
पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते
हैं। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर
रखें। आपकी कोई खास बात भी सार्वजनिक होने की
आशंका है।

वृषभ राशि- कुछ मुश्किलें आएंगी। साथ ही साथ
उनका समाधान भी मिलता रहेगा। अनुभवी तथा
प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन और सानिध्य मिलने से
आप अपने अंदर आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस
करेंगे और अपने कार्यों को उचित अंजाम दे पाएंगे।
किसी धार्मिक स्थल मैं भी समय व्यतीत होगा। अचानक
कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है।

कर्क राशि- वरिष्ठ जनों के माध्यम से किसी समस्या
का समाधान मिलने से आपकी चिंता दूर होगी और
अपने अंदर बेहतर आत्मविश्वास और आत्म बल
महसूस करेंगे। मीडिया तथा आॅनलाइन गतिविधियों में
समय व्यतीत होगा और बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी।
कुछ आर्थिक मामले आपकी सिरदर्द का कारण बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि- मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे।
इसके लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी उर्जा
का भरपूर इस्तेमाल करें। कोई प्राॅपर्टी संबंधी कार्य भी
बनने की संभावना है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई को
लेकर कोई समस्या दूर हो जाएगी। किसी नजदीकी
व्यक्ति के साथ कुछ अनबन की स्थिति चल रही है,
तो यह मतभेद बढ़ने की भी आशंका है।

वृृश्चिक राशि- आप अपनी किसी नकारात्मक आदत
को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपका व्यक्तित्व
और अधिक निखरेगा। इस समय बेहतरीन धनदायक
परिस्थितियां बन रही है। पूरे आत्मविश्वास के साथ
अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। कहीं वाद-विवाद
की स्थिति बनने पर अपने गुस्से पर काबू रखें। क्योंकि
इसका असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ेगा।

मकर राशि- कोई ऐसी गतिविधि हो सकती है,
जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। किसी भी
खास तथा बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी करने का
अनुकूल समय है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात और
विचारों का आदान-प्रदान आपके व्यक्तित्व में और
अधिक निखार लाएगा। खर्चों पर कटौती करनी होगी।
वरना आर्थिक मुसीबत में पफंस सकते हैं।

मीन राशि- रुकी हुई गतिविधियां पुनः शुरू होंगी।
कोई सरकारी मामला भी सुलझ सकता है, जिससे
आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति
मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवादपूर्ण मामले में आपकी
उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बु(िमानी व सूझबूझ
की तारीपफ भी होगी। किसी भी तरह की यात्रा को
स्थगित रखना ही उचित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments