Wednesday, November 5, 2025
Homeज्योतिषजानिए कैसा होगा आपका यह सप्ताह

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए पफायदेमंद स्थितियां
बन रही हैं। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। रुका
हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। भाई-बहनों
से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। दोस्तों के साथ गपशप
करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें।
यह समय अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करने का
है। भाग्यशाली रंग- सपफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि- संतान की किसी उपलब्धि की वजह
से मन खुश रहेगा। वित्तीय योजनाओं पर काम करने
के लिए अच्छा समय है। पिछले कुछ समय से चल
रही भागदौड़ से राहत पाने के लिए कुछ समय प्रकृति
के निकट भी व्यतीत करे। एक्सरसाइज, योगा आदि
को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग-
केसरी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि- दैनिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। आय
की स्थिति में भी सुधार आएगा। आत्म अवलोकन
करने से आपको कई समस्याओं का हल मिलेगा तथा
मानसिक शांति भी अनुभव होगी। आॅनलाइन शाॅपिंग
करते समय पेमेंट बहुत सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा
कोई धोखा हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी,
भाग्यशाली अंक- 4

तुला राशि- घर में सुधार संबंधी योजना बन सकती
है। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने से जानकारियां
हासिल होंगी। किसी को उधार दिया हुआ या पफंसा पैसा
वापस मिल सकता है। निजी मामलों में समस्याएं रह
सकती हैं। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
काम पर ध्यान न देने से नुकसान होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

धनु राशि- कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन विवेक और
चतुराई से काम लेना आपके लिए उन्नति दायक रहेगा।
सिपर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी
सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य
कर ले। किसी व्यक्तिगत समस्या का भी समाधान
मिलेगा। दूसरों की कार्यप्रणाली की नकल करने की
बजाय अपनी खुद की योग्यता पर विश्वास रखें।

कुंभ राशि- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान
होने की बजाय समस्या का हल निकालने का प्रयास
करेंगे और सपफल भी होंगे। कोई पाॅलिसी आदि मैच्योर
होने के कारण निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। घर
में मेहमानों का आगमन होगा। आपसी सामंजस्य के
अभाव की वजह से आपके अपने ही कुछ मित्रा आपकी
परेशानी का कारण बनेंगे।

वृषभ राशि- निवेश करने के लिए समय बहुत ही
अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी
महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में
भी समय व्यतीत होगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के
लिए उनका मार्गदर्शन करें। इससे वे परीक्षा में उचित
ध्यान दे पाएंगे। ग्रहों की चाल कुछ मामलों में विपरीत
रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क राशि- इस राशि के लोगों के लिए यह उन्नति
दायक है। कोई भी खास कार्य करते समय घर के
वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा।
पैतृक संबंधित कोई मामला पफंसा हुआ है, तो उसका
भी समाधान मिलेगा। ज्यादा भावुकता रखना भी उचित
नहीं है। प्रैक्टिकल समय बने। भाग्यशाली रंग- लाल,
भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि- प्राॅपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधी कार्यवाही
चल रही है, तो निश्चित सपफलता मिलेगी। शारीरिक
और मानसिक तौर से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।
संबंध मधुर बनाए रखने में आपका विशेष योगदान
रहेगा। पड़ोसियों के साथ कुछ बहस की स्थिति भी बन
सकती है। अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- आॅरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक राशि- अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए
रखें। इससे आपको मानसिक सुकून बना रहेगा। किसी
दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार
विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही
किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति
रहेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मकर राशि- कुछ ऐसे कार्य संपन्न होंगे, जिसमें आपकी
रचनात्मकता उभरकर आएगी। मीडिया तथा आॅनलाइन
गतिविधियों पर भी ध्यान दें। घर की जिम्मेदारियों और
रखरखाव में समय व्यतीत करने से मन प्रपफुल्लित रहेगा।
दिन के दूसरे पक्ष में कुछ प्रतिकूलता रहेगी। व्यापार से
जुड़े लोग नए काम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग-
लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन राशि- प्रभावशाली लोगों के सानिध्य का मौका
मिलेगा और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी
मिलेगी। मानसिक शांति रहेगी। दैनिक व रोजमर्रा के
कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी
संभव है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ दूरी
बनाकर रखे। आप किसी गलतपफहमी अथवा धोखे का
शिकार हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments