Saturday, November 21, 2026
Homeउत्तराखंडउड़ान-2 योजना के तहत सभी जिलों के लिए नए हवाई रूट प्रस्तावित...

उड़ान-2 योजना के तहत सभी जिलों के लिए नए हवाई रूट प्रस्तावित करने के निर्देश।

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, सभी जिला मुख्यालयों को देहरादून से जोड़ने की तैयारी।

देहरादून:- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश को हेलिपोर्ट्स एवं हेलीपैड से सैचुरेट करने की आवश्यकता है। ये हमारे जैसे प्रदेश के लिए लाइफलाइन साबित होंगे। उन्होंने कहा कि देहरादून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ा जाए।

मुख्य सचिव ने पौड़ी जनपद को भी नियमित हवाई सेवा से जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लैंसडाउन उत्तराखण्ड के मुख्य हिल स्टेशनों में से एक है। लैंसडाउन को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़े जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अपना पायलट ट्रेनिंग स्कूल तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के पराग फार्म में एविएशन एकेडमी स्थापित की जाए। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यकत प्रक्रियाएं शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम के लिए एयर ट्रेफिक कंट्रोल शीघ्र स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञातव्य हो कि एयर ट्रेफिक कंट्रोल स्थापित करने में सिविल वर्क राज्य सरकार एवं मैन पॉवर और तकनीकी सहायता एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है, इसके लिए आवश्यक है कि प्रदेशभर में एयर ट्रेफिक कंट्रोल मैकेनिज्म स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि हवाई यात्राएं सुरक्षित हो सकें। उन्होंने युकाडा को प्रदेशभर में एटीसी सैचुरेशन का लक्ष्य देते हुए इस सम्बन्ध में एयरपोर्ट अथॉरिटी से लगातार सम्पर्क किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (एडब्ल्यूएस) एवं पीटीजेड कैमरा स्थापित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत मौसम विभाग से अनुरोध कर इस दिशा में लगातार फॉलाअप किया जाए।

मुख्य सचिव ने दूर-दराज़ और कम सेवा वाले इलाकों में मज़बूत हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार करने के भी निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने प्रदेशभर में हेलीपोर्टस एवं हेलीपैड्स से सैचुरेट किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने गुंजी और आदि कैलाश में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए एयर स्ट्रिप या हेलीपोर्ट स्थापित किए जाने पर की दिशा में कार्य किए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कुमांऊ क्षेत्र के लिए पूरी कनेक्टिविटी का प्लान कर लिया जाए। भारत सरकार ने उड़ान-2 योजना लाँच कर दी है। उन्होंने सभी जनपदों के लिए नए रूट्स पोज किए जाने की बात कही।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पाण्डेय एवं सीईओ युकाडा श्री प्रतीक जैन सहित उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments