Saturday, October 3, 2026
Homeउत्तराखंडजिम में एक्सरसाइज करते समय SOG जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट...

जिम में एक्सरसाइज करते समय SOG जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

चंपावत: जिले के बनबसा से एक दुखद खबर सामने आई है. चंपावत एसओजी के जवान की जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई. मृतक जवान बनबसा का ही निवासी था, बनबसा स्थित एक जिम में वो बीते सायं व्यायाम कर रहा था. इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जवान को तत्काल खटीमा निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जवान की मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है. लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं.

गिरीश भट्ट की मृत्यु की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया. गिरीश भट्ट की पत्नी गृहणी है और उनके दो बेटे हैं. गिरीश मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले हैं. जवान के मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. मृतक जवान गिरीश एसओजी चंपावत के तेज तर्रार जवानों में एक थे, पुलिस के महत्वपूर्ण अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी. फिलहाल मृतक जवान का बनबसा के शारदा घाट शमशान में नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव,पुलिस अधिकारियों जवानों,व्यापार मंडल बनबसा समेत विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने एसओजी जवान की आकस्मिक मौत पर शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments