Saturday, October 3, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत

हरिद्वार में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, महिला की मौत

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में राजस्थान के नागौर जिले की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

भाई व अन्य स्वजन संग गंगा स्नान करने आई थी महिला

मृतका अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के दौरान एक डंपर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments