Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडधामी के 5 साल पूरे: उत्तराखंड में पहली बार किसी CM का...

धामी के 5 साल पूरे: उत्तराखंड में पहली बार किसी CM का लगातार पूर्ण कार्यकाल, राज्यभर में शुरू ‘सेवा सप्ताह’

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में अपने दोनों लगातार कार्यकाल मिलाकर पांच साल पूरे कर लिए हैं। 4 जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने धामी अब उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री पद संभाला है।

उत्तराखंड के गठन के बाद राज्य की राजनीति लंबे समय तक नेतृत्व परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजरती रही। भाजपा की सरकारों में भी कोई मुख्यमंत्री लगातार पांच वर्ष तक पद पर नहीं रह सका। ऐसे में धामी का यह कार्यकाल पार्टी के इतिहास में एक नया अध्याय माना जा रहा है।

पांच साल के अपने कार्यकाल में धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ कार्रवाई, निवेश तथा रोजगार जैसे कई बड़े फैसले लिए। इन्हीं निर्णयों के चलते धामी की पहचान उत्तराखंड से बाहर भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है।

आज से शुरू होगा ‘सेवा सप्ताह’, 7 दिन चलेंगे कार्यक्रम

धामी के पांच साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार आज चार जुलाई से 15 जुलाई तक पूरे राज्य में ‘सेवा सप्ताह’ मनाएगी। इस दौरान रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तीकरण, उद्योग और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर चिकित्सा शिविर, दिव्यांगजन शिविर, मैराथन, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाकर लाभार्थियों का पंजीकरण करेंगे, जबकि राजस्व विभाग विशेष लोक अदालत समाधान शिविर आयोजित करेगा। साथ ही भाजपा भी सप्ताहभर सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदेशभर में संगठनात्मक कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान चलाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments