Monday, November 30, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; अपूर्वा सिंह को...

देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले; अपूर्वा सिंह को डोईवाला की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत डिप्टी कलेक्टरों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अपूर्वा सिंह को डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि मुकेश रमोला को देहरादून सदर के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रविंद्र कुमार जुवांठा को चकराता भेजा गया है, जबकि प्रेमलाल को देहरादून में प्रभारी अधिकारी (ओसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय प्रताप सिंह को विकासनगर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, राजकुमार पांडे को ऋषिकेश के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments