Thursday, November 5, 2026
Homeउत्तराखंडडॉ. आयुष जोशी ने वीएमएसबी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संभाला कुलसचिव का...

डॉ. आयुष जोशी ने वीएमएसबी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संभाला कुलसचिव का कार्यभार

शासन के आदेश पर एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर हुई नियुक्ति, कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर ने दी बधाई और शुभकामनाएं

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएमएसबी) देहरादून में डॉ. आयुष जोशी ने कुलसचिव (रजिस्ट्रार) पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उत्तराखंड शासन के आदेश पर उन्हें एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रतिनियुक्ति पर इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासनादेश संख्या 1348/XLI-A/26-87/2022/E-104098, दिनांक 03 नवंबर 2026 के तहत राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. आयुष जोशी को वीएमएसबी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलसचिव नियुक्त किया गया है। संस्थान से कार्यमुक्त होने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने डॉ. आयुष जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जोशी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कुलपति ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और सुचारु होगी तथा संस्थान की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments