Thursday, October 15, 2026
Homeउत्तराखंडनिजी कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय...

निजी कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति से भेंट कर कॉलेजों की समस्याओं से अवगत कराया

कुलपति महोदया ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

आज निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीर माधो सिंह भंडारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर तृप्ता ठाकुर को ज्ञापन सौंप कर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की समस्याओं से अवगत कराया विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर तृप्ता ठाकुर द्वारा सभी मामलों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति महोदया के समक्ष कॉलेजों के संबद्धता विस्तारण पत्र प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व निर्गत होने की मांग की उन्हें अवगत कराया गया की विशेष कर लॉ कॉलेजों को प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय के संबद्धता विस्तारण पत्र के बाद बार काउंसिल आफ इंडिया से सत्र संचालन हेतु मान्यता लेनी होती है कुलपति महोदया ने इसका उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति महोदया से कॉलेजों से प्रत्येक वर्ष प्रत्येक कोर्स हेतु ₹100000 एफीलिएशन फीस लिए जाने का मुद्दा उठाया और इसे अव्यावहारिक बताते हुए एफीलिएशन फीस कम करने की मांग की जिस पर कुलपति महोदया ने उक्त विषय को सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति महोदया से कॉलेजों की संबद्धता विस्तारण प्रत्येक वर्ष करने के बजाय कोर्स की अवधि के लिए करने की मांग की इस पर भी कुलपति महोदया ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया कुलपति महोदया को बताया गया की कॉलेज के निरीक्षण हेतु स्थानीय शिक्षकों को ही नियुक्त किया जाए कुलपति महोदय ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाया प्रतिनिधि मंडल में संगठन के सचिव निशान्त थपलियाल जी कोषाध्यक्ष अजय जसोला जी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments