Tuesday, October 6, 2026
Homeउत्तराखंडनैनीताल, कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू...

नैनीताल, कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल। मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को तड़के कैंचीधाम मंदिर के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद SDRF टीम ने उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह SDRF पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF जवानों ने जिला पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया।

SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद SDRF टीम ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल पर सर्चिंग की।

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। बताया गया कि रात्रि करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

हादसे में घायल लोगों की पहचान अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी और मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments