Friday, October 2, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि

आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही संभव हुआ अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में आंदोलनकारियों की भूमिका ऐतिहासिक रही है और आने वाली पीढ़ियां भी उनके बलिदान से प्रेरणा लेती रहेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान, कल्याण और हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments