Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तराखंडवीर शहीदों की स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे महापौर...

वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे महापौर सौरभ थपलियाल

देहरादून। नाइन पाम, जोगीवाला में सोसायटी ऑफ मिशन 4G प्लस के बैनर तले वीर शहीद सैनिकों एवं शहीद राज्य आंदोलनकारियों की पावन स्मृति को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य श्री श्याम सुंदर गौतम जी महाराज के श्रीमुख से श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।

कथा के शुभारंभ अवसर पर देहरादून के महापौर श्री सौरभ थपलियाल जी ने कार्यक्रम में पहुंचकर कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा शहीदों की स्मृति को नमन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस क्षेत्र की मातृशक्ति एवं विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में तिरंगा ध्वज भी शामिल रहा, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

इस अवसर पर शहीद परिवारों को मुख्य यजमान के रूप में सम्मानित किया गया। शहीद दीपक नैनवाल, शहीद विनोद भंडारी, शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट एवं शहीद राम प्रसाद पुरोहित के परिजन तथा शहीद राज्य आंदोलनकारी राजेश रावत के परिजन मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि वीर शहीदों की स्मृति को समर्पित इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा रुचि भट्ट सहित संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, राकेश उनियाल, अनुज पुरोहित, वंदना रावत, कविता भट्ट, गीतांजलि, डॉ. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाईं, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सूबेदार सुमन सिंह साजवान, कैप्टन जितेंद्र सिंह मियां, कैप्टन बलवंत सिंह पंवार सहित क्षेत्र की अनेक सम्मानित मातृशक्ति एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments