Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तराखंडसीटीईटी-2026 की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को, सीबीएसई ने जारी की...

सीटीईटी-2026 की परीक्षा 12 और 13 दिसंबर को, सीबीएसई ने जारी की तारीख

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी)-2026 की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, सीटीईटी का 22वां संस्करण अब 12 और 13 दिसंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परीक्षा शहर और तारीख से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी के परीक्षा केंद्र सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज होगी।

गौरतलब है कि सीटीईटी-2026 की परीक्षा पहले 6 सितंबर, 2026 को आयोजित की जानी थी। अब सीबीएसई ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे दिसंबर में आयोजित करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments