Sunday, October 4, 2026
Homeउत्तराखंडशिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों...

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए उनके जीवन और विचारों को शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत रहा है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी देश के शिक्षकों और विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी को संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि एक सशक्त और विकसित समाज के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। इस दिशा में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments