Monday, October 5, 2026
Homeउत्तराखंडकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 8 अगस्त को हल्द्वानी में, बीजेपी ने बताया ‘पॉलिटिकल...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे 8 अगस्त को हल्द्वानी में, बीजेपी ने बताया ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ -सौरभ बहुगुणा

रामलीला मैदान में परिवर्तन जनसभा का आयोजन; कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस इसे ‘परिवर्तन जनसभा’ बता रही है, जबकि सत्ताधारी भाजपा इसे चुनावी दिखावा और पॉलिटिकल टूरिज्म करार दे रही है।

कांग्रेस के अनुसार 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी के हालिया देहरादून दौरे के बाद पार्टी अब कुमाऊं मंडल में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को जनसभा का मुख्य एजेंडा बनाया जाएगा। वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्षी दल को उत्तराखंड की याद केवल चुनाव के समय ही आती है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, “कांग्रेस को उत्तराखंड तभी याद आता है

जब यहां चुनाव होते हैं। लोकसभा हो या विधानसभा, चुनाव खत्म होते ही चार साल तक उनकी टॉप लीडरशिप राज्य से गायब रहती है। खड़गे का यह दौरा भी चुनावी दिखावा ही है।” बहुगुणा ने आगे कहा कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का अटूट विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के पहले दौरे को भी इसी क्रम में जोड़ते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments